|
मूल्य रहित पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह
|
|
|||||||
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
समुच्चय बोधक, संबंध बोधक, विस्मयादि बोधक
उन शब्दों के भेद तथा उनका संबंध, निर्देश आदि। उदाहरण —
| क | हम | आज भी देश पर प्राण न्योछावर करने के लिए तैयार हो जाते हैं। |
| हम | पुरुष वाचक सर्वनाम, बहुवचन, पुंलिंग, उत्तम पुरुष, कर्ता कारक। | |
| देश पर | जातिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक। | |
| हो जाते हैं | सकर्मक क्रिया, पुंलिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, उत्तम पुरुष, हम कर्ता की क्रिया। | |
| ख | मोहन यहाँ दसवीं कक्षा में पढ़ता था। | |
| मोहन | संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, कर्ता, कारक, पढ़ता था क्रिया का कर्ता। | |
| यहाँ | स्थानवाचक क्रिया विशेषण, पढ़ता था क्रिया का स्थान निर्देश। | |
| दसवीं | विशेषण, क्रमसूचक, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, कक्षा विशेष का विशेषण। | |
| कक्षा में | संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक। | |
| पढ़ता था | अकर्मक क्रिया, पढ़ धातु, एकवचन, अन्य पुरुष, निश्चयार्थ कर्तृवाच्य, कर्तारि प्रयोग, इसका कर्ता मोहन। | |
| ग | दौड़कर जाओ और बाजार से कुछ तो लाओ। | |
| दौड़कर | पूर्वकालिक क्रिया, रीतिवाचक, क्रिया विशेषण। | |
| बाज़ार | संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, अपादान कारक। | |
| कुछ | अनिश्चय वाचक सर्वनाम, पुंलिंग, एकवचन, कर्मकारक। |
|
|||||
लोगों की राय
No reviews for this book

i 






