लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> जागो शक्तिस्वरूपा नारी

जागो शक्तिस्वरूपा नारी

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :60
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15496
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 0

नारी जागरण हेतु अभियान

सदियों की दासता ने


हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि सदियों की दासता ने नारी की क्षमता को अयोग्य कर दिया है। और वह बीज रूप में अंकुरित ही नहीं हो सकता। न यह सोचना चाहिए कि भारत में नारी की दशा सदैव से ऐसी ही रही है। इसलिए अब भी उसमें कोई परिवर्तन नहीं करना चाहिए।

एक बार यह मान भी लिया जाय कि पूर्व में नारी की स्थिति ऐसी ही थी, तो भी परम्परा को केवल परम्परा होने के कारण चलते रहने देने की अनुमति विवेकशीलता नहीं देती। साथ ही तमाम विचारकों को भी भारतीय नारी की तुलना पश्चिमी देशों से नहीं करनी चाहिए। वहाँ की परिस्थितियाँ और आवश्यकताएँ अलग हैं तथा यहाँ की परिस्थितियाँ और आवश्यकताएँ अलग। भारतीय समाज में नारी उत्कर्ष के प्रयास शीघ्र सफल हो सकते हैं, बशर्ते कि उन्हें ईमानदारी से किया जाय और कोई भूल-भटकाव में न आया जाय।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book