लोगों की राय

उपन्यास >> आशा निराशा

आशा निराशा

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :236
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7595
आईएसबीएन :9781613010143

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

203 पाठक हैं

जीवन के दो पहलुओं पर आधारित यह रोचक उपन्यास...


‘‘मेरी माताजी बहुत बीमार थीं। उनको मिलने आयी थी। मुझे आये आज चौदह दिन हुए हैं। चार-पाँच दिन बाद मैं ऑक्सफोर्ड लौट जाने वाली हूं।’’

‘‘आपका श्री तेजकृष्णजी से क्या सम्बन्ध है?’’

‘‘हम घटनावश मिले हैं और फिर ‘फ्रेण्ड्स’ हो गये हैं। इनकी माताजी बहुत ही नेक विचारों की स्त्री हैं और वह मुझसे अपनी लड़की समान प्यार करती हैं।’’

तेजकृष्ण ने कह दिया, ‘‘मैं समझता हूं कि इससे तो पाठकों की रुचि कम हो सकती है।’’

‘‘दोस्त! वह पाकिस्तान है। वहां के लोगों की रुचि को मैं जानता हूं और इस खुश्क ‘डिस्कशन’ को रंग देने के लिए ये दो-चार बातें मददगार हो जायेंगी।’’

सब हंसने लगे। युसुफ ने आगे कहा, ‘‘अभी एक-दो प्रश्न और हैं। आप कभी इस्लाम के विषय में भी ‘स्टडी’ करती हैं क्या?’’

‘‘मैंने कुरान का अग्रेंज़ी अनुवाद पढ़ा है और कभी वेद तथा कुरान में समानता और असमानता पर लिखने का विचार रखती हूं।’’

‘‘बहुत खूब। अभी तक कुछ समता दिखायी दी है आपको?’’

‘‘समता भी दिखायी दी है और असमता भी। ग्रन्थों को पढ़ने से तो समता अधिक दिखायी दी है, मगर दोनों कम्युनिटीस को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि असमानता अधिक है। यह कम्युनिटीस के समझने में अन्तर के कारण है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book