लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596
आईएसबीएन :9781613011027

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘यह कैसे कर सकोगे?’ पिताजी का प्रश्न था।

‘शादी करने पर भी अभी एक से और करने की गुँजायिश होगी।’ कहते-कहते मेरी हंसी निकल गई।

‘‘इन मुसलमानों से मैं किसी किस्म का ताल्लुकात नहीं रखना चाहता।’

‘‘मेरा कहना था, ‘इस पर भी वे खुदापरस्त तो है!’’

‘‘पिताजी ने कहा, ‘उनकी खुदापरस्ती तो और भी बुरी है। वे गाय का दूध पीते हैं और उसका मांस भी खाते हैं। इसी तरह लड़का अपने चाचा की लड़की यानी बहन से शादी कर सकता है। यहाँ तक कि अगर एक माँ के दो खाविन्दों से भाई-बहन हों तो उनमें भी शादी हो सकती है।’’

‘‘मैंने कहा, ‘यह वास्तविकता का लक्षण नहीं है। न ही यह आस्तिकता का लक्षण है कि एक लम्बे पत्थर को शिव मान उस पर जल चढ़ाया जाये।’’

‘‘मेरी इस तुलना पर पिताजी के माथे पर त्यौरी चढ़ गई। माताजी समझ गयीं कि झगड़ा होने वाला है। इस कारण उन्होंने कह दिया, ‘तुम दोनों दाढ़ी-मूँछ वाले संज्ञान पुरुष, किसी विषय पर बात भी नहीं कर सकते। तुम्हारे पढ़े-लिखे पर मुझे आश्चर्य होता है।’’

‘‘पिताजी ने अभी भी गुस्से में कहा, ‘कर तो रहे हैं। तुम करने भी दो।

‘‘देखो उमा! मैं तुम्हारा विवाह उस लड़की से पसन्द नहीं करता!’

‘पिताजी!’ मैंने अब शान्ति से कहा, ‘वह बहुत सुन्दर है।’

‘‘उनका सवाल था, ‘तो तुमने उसे मंजूर कर लिया है?’

‘‘मैंने कहा, ‘मेरे कहने का अर्थ यह नहीं कि सब सुन्दर लड़कियों से विवाह ही किया जाता है। हाँ, सुन्दर लड़कियों में से ही पत्नी को चुनूँगा। इसी कारण उसकी बाबत भी विचार हो सकता है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book