लोगों की राय

उपन्यास >> पाणिग्रहण

पाणिग्रहण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :651
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 8566
आईएसबीएन :9781613011065

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

410 पाठक हैं

संस्कारों से सनातन धर्मानुयायी और शिक्षा-दीक्षा तथा संगत का प्रभाव


‘‘भगवान् उसको भी किनारे लगायेगा। वैसे तो शारदा के मामा का लड़का है। देखा भी है। कुछ मन नहीं माना। कानपुर में जजी में नौकर है। राधा के पिता उससे कोई हाँ-ना नहीं कर रहे। रमाकान्त के लिये शारदा के चाचा की लड़की से बातचीत हो रही है। उसमें तुम्हारे जीजा जी रुचि रखते हैं। परन्तु राधा के विवाह के बाद ही रमाकान्त के विवाह की बात होगी। वास्तव में तुम्हारे जीजा के कहने पर ही शारदा के मामा के लड़के की बात हुई है।’’

‘‘दीदी! कहो तो ज्ञानेन्द्रदत्त जी के लड़के की बात फिर चलाऊ?’’

‘‘अब क्या करता है वह?’’

‘‘वह अब सीप के बटनों की एक मशीन लगाये हुए है। बहुत दूर-दूर तक उसका माल जाने लगा है।’’

‘‘तुम्हारे जीजाजी से बात करूँगी।’’

‘‘ऐसे नहीं दीदी! ज्ञानेन्द्रदत्त और उसकी पत्नी कई बार पूछ चुके हैं। काकी को राधा बहुत पसन्द है। वह चाहती है कि पुनः यत्न करें। तुमने यदि कल यहाँ रहना हो तो उनको कह देती हूँ कि वे आपसे मिल लें।’’

‘‘हम कल दो बजे की गाड़ी से जाने का विचार रखते हैं।’’

 ‘‘मैं उनको बता दूँगी। आगे वे जानें और उनका काम जाने। रायसाहब की कोठी पर ही रहोगी न?’’

‘‘हाँ।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book