लोगों की राय

उपन्यास >> प्रगतिशील

प्रगतिशील

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :258
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 8573
आईएसबीएन :9781613011096

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

88 पाठक हैं

इस लघु उपन्यास में आचार-संहिता पर प्रगतिशीलता के आघात की ही झलक है।


‘‘परन्तु मुझे तो तीन सहस्त्र डालर प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति मिल रही है?’’

‘‘तो क्या हुआ? वह सब-की-सब बच सकती है। मेरे पापा मुझे दो सौ डालर जेब खर्च देते हैं। मैं एक सहस्त्र डालर कमाती हूं। इस पर भी उनसे खर्चा ले लेती हूं, वह सब बच जाता है।’’

‘‘आप तो बहुत ही भाग्यशालिनी हैं।’’

‘‘मैं स्वयं को बहुत परिश्रमी समझती हूं। मेरे बॉस मेरे कार्य से बहुत प्रसन्न हैं।’’

‘‘आज क्या आपको अवकाश है?’’

‘‘नहीं, आज मेरी ड्यूटी रात के आठ बजे से है।’’

‘‘रात-भर आप वहां पर रहेंगी?’’

‘‘मैं रात का भोजन खाकर। ठीक आठ बजे वहां पहुंच जाऊंगी। एक बजे से दो बजे तक विश्राम होता है। दो बजे से प्रातः छः बजे तक फिर काम होगा। छः बजे मैं घर पहुंच स्नान कर, चाय पानी पी, सो जाती हूं। प्रायः सात बजे से बारह बजे तक सोती हूं। आजमिस पाल का टेलीफोन आया तो मैं आपको देखने के लिए चली आई। मुझे बड़ी उत्सुकता थी, इस कारण सो नहीं सकी।’’

‘‘आप भाग्यशालिनी हैं अथवा नहीं, यह तो आप ही जानें। पर मैं अश्वय हूं। जो आप मेरे प्रति इतनी रुचि प्रकट कर रही हैं।’’

‘‘उसने आपके विषय में कुछ कहा था। इससे आपको देखने की रुचि हो गई।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book