लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545
आईएसबीएन :9781613015858

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ



प्रिय कवि

अंसार क़म्बरी मेरे प्रिय कवियों में से एक हैं। उनकी लेखकीय ईमानदारी और रचनाधर्मिता का मैं कायल हूं। पिछले 30 बरस से वह मुझसे किसी न किसी रूप में जुड़े रहे हैं। तराशा तो उनको उनके काव्यगुरु श्रद्धेय श्री कृष्णानन्द चौबे ने है। उनका यह काव्य-संग्रह 'अंतस् का संगीत' हर मायने में बेजोड़ है। दोहा हिन्दी कविता में प्रवेश करने का प्रथम द्वार है। जिसने इसको सिद्ध कर लिया, वह मुकम्मल शायर अथवा कवि बन जाता है और गीत, साहित्य-यात्रा का सर्वोच्च सोपान है। इसकी साधना में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन लोग इसके अंतस् का स्पर्श नहीं कर पाते। अंसार क़म्बरी इसके अपवाद हैं। उनके गीतों की लयात्मकता, भाव-प्रवणता, संगीतात्मकता, सरलता और सहज संप्रेषणीयता मुझे ही नहीं, पाठकों को भी मन की गहराइयों के तल तक छुएगी। उनके गीतों का बिम्ब-विधान आधुनिक भी है और परंपरागत भी। उनके दोहों और गीतों दोनों में ही सामाजिक सरोकार और आधुनिकता इस कद्र पुल-मिल गए हैं कि यह कहना मुश्किल हो जाता है कि बह परंपरावादी रचनाकार हैं या नवगीत के वैविध्य को पूरी तरह अपने में समेटे हुए हैं। यदि एक पंक्ति में कहूं तो उनका रचना संसार मुझे 'परंपरा के प्रति मोह और आधुनिकता के प्रति आग्रह के आल-बाल में लिपटा हुआ नजर आता है।'

उनका यह संग्रह 'अंतस् का संगीत' असंख्य पाठकों तक पहुंचे, यही मेरी आकांक्षा है।
- डॉ. गोविन्द व्यास
बी- 52, गुलमोहर पार्क,
नई दिल्ली- 110048
मो. 9810153728

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book