लोगों की राय

धर्म एवं दर्शन >> ज्ञानयोग

ज्ञानयोग

स्वामी विवेकानन्द

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :104
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9578
आईएसबीएन :9781613013083

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

335 पाठक हैं

स्वानीजी के ज्ञानयोग पर अमेरिका में दिये गये प्रवचन


ज्ञानी को सभी नाम-रूपों से छुटकारा पाना ही है। उसे सभी नियमों और शास्त्रों से परे होना है एवं स्वयं अपना शास्त्र बनना है। नाम-रूप के बन्धन से ही हम जीव भाव को प्राप्त होते और मरते हैं। तथापि ज्ञानी को कभी उसे निन्दनीय न समझना चाहिए, जो अब भी नाम-रूप के परे नहीं हो सका है। उसे कभी दूसरे के विषय में ऐसा सोचना भी न चाहिए कि  'मैं तुझसे अधिक पवित्र हूँ।'

सच्चे ज्ञानयोगी के ये लक्षण हैं –

(१) वह ज्ञान के अतिरिक्त और कुछ कामना नहीं करता।

(२) उसकी सभी इन्द्रियाँ पूर्ण नियन्त्रण में रहती हैं, वह चुपचाप सभी कष्ट सहन कर लेता है। उन्मुक्त आकाश के नीचे नग्न वसुन्धरा पर उसकी शय्या हो या वह राजमहल में निवास करे, वह समानरूपेण सन्तुष्ट रहता है। वह किसी कष्ट का परिहार नहीं करता, वरन् उसे बरदास्त और सहन कर लेता है। वह आत्मा के अतिरिक्त और सभी वस्तु छोड़ देता है।

(३) वह जानता है कि एक ब्रह्म को छोड़कर अन्य सब मिथ्या है।

(४) उसे मुक्ति की तीव्र इच्छा होती है। प्रबल इच्छा-शक्ति द्वारा वह अपने मन को उच्चतर वस्तुओं पर दृढ़ रखता है और इस प्रकार शान्ति प्राप्त करता है।


यदि हम शान्ति को प्राप्त न कर सकें तो हम पशुओं से किस प्रकार बढ़ कर हैं? वह (ज्ञानी) सब कुछ दूसरों के लिए, प्रभु के लिए करता है; वह सभी कर्मफलों का त्याग करता है और इहलौकिक तथा पारलौकिक फलों की आशा नहीं करता। हमारी आत्मा से अधिक विश्व हमें क्या दे सकता है? उस आत्मा को प्राप्त करने से हम 'सब' प्राप्त कर लेते हैं।

वेदों की शिक्षा है कि आत्मा या सत्य एक अविभक्त सत् वस्तु है। वह मन, विचार या चेतना, जैसा कि हम उसे जानते हैं, इनसे भी परे है। सभी वस्तुएँ उसी से हैं। वह वही है, जिसके माध्यम से (अथवा जिसके कारण से) हम देखते, सुनते, अनुभव करते और सोचते हैं। विश्व का लक्ष्य ॐ या एकमात्र सत्ता से एकत्व प्राप्त करना है। ज्ञानी को सभी रूपों से मुक्त होना पड़ता है; न तो वह हिन्दू है, न बौद्ध, न ईसाई, अपितु वह तीनों ही है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book