व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> शक्तिदायी विचार शक्तिदायी विचारस्वामी विवेकानन्द
|
422 पाठक हैं |
ये विचार बड़े ही स्फूर्तिदायक, शक्तिशाली तथा यथार्थ मनुष्यत्व के निर्माण के निमित्त अद्वितीय पथप्रदर्शक हैं।
वक्तव्य
स्वामी विवेकानन्द कृत‘शक्तिदायी विचार’का
ई-संस्करण पाठकों के सम्मुख रखते हमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है। इस पुस्तक में स्वामीजी के उन चुने हुए सद्वाक्यों एवं विचारों का संग्रह है, जो उन्होंने विभित्र विषयों पर प्रकट किये थे। ये विचार केवल किसी व्यक्ति के लिए ही लाभदायक नहीं, वरन्, समस्त राष्ट्र की उन्नति के लिए भी विशेष हितकर हैं।
ये विचार बड़े ही स्फूर्तिदायक, शक्तिशाली तथा यथार्थ मनुष्यत्व के निर्माण के निमित्त अद्वितीय पथप्रदर्शक हैं। उन लोगों के लिए, जो भारतवर्ष के आध्यात्मिक, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान के इच्छुक हैं, ये विचार विशेष लाभदायक होंगे।
श्री कृष्णलाल‘हंस’साहित्यरत्न के हम सभी बड़े आभारी हैं जिन्होंने इस पुस्तक को मौलिक अंग्रेजी ग्रन्थ से सफलतापूर्वक अनुवादित किया है। हमें विश्वास है कि स्वामीजी की इस पुस्तक से हिन्दी जनता का विशेष हित होगा।
अनुक्रम
विश्वास और शक्ति 5
प्रेम और नि:स्वार्थता 16
ईश्वर औऱ धर्म 26
भारत 37
स्फुट 50
अन्य पुस्तकें
To give your reviews on this book, Please Login