| 
			 कविता संग्रह >> यादें यादेंनवलपाल प्रभाकर
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 31 पाठक हैं  | 
     |||||||
बचपन की यादें आती हैं चली जाती हैं पर इस कोरे दिल पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं।
    
    
यादें बचपन की
कागज की कश्तियां
पानी पर तैराना,
याद आता है हमें
गुजरा हुआ जमाना।
चंचल बुद्धि, चंचल मन
खेलने निकलते थे
रेतीले टीलों पर हम
उस बालू रेत पर
उसी रेत के घरौंदे बनाना।
याद आता है हमें
गुजरा हुआ जमाना।
कभी वर्षा के सीजन में
नंगे शरीर होकर
धड़ल्ले ये गलियों में
उछल कूद कर नहाना।
याद आता है हमें
गुजरा हुआ जमाना।
सर्दी की कडक़ड़ाती
बर्फि ली ठंड में
लसेटे रजाई अपने तन पे
चारपाई पर लेटकर
रेवड़ी मूंगफली चबाना।
याद आता है हमें
गुजरा हुआ जमाना।
0 0 0
						
  | 
				|||||
अन्य पुस्तकें
लोगों की राय
				No reviews for this book
			
			
			
		
 
i                 







			 

