लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> चमत्कारिक दिव्य संदेश

चमत्कारिक दिव्य संदेश

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :169
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9682
आईएसबीएन :9781613014530

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

139 पाठक हैं

सम्पूर्ण विश्व में भारतवर्ष ही एक मात्र ऐसा देश है जो न केवल आधुनिकता और वैज्ञानिकता की दौड़ में शामिल है बल्कि अपने पूर्व संस्कारों को और अपने पूर्वजों की दी हुई शिक्षा को भी साथ लिये हुए है।


क्या आप जानते हैं?

1. अमेरिका को किसने खोजा? क्रिस्टोफर कोलम्बस ने? जी नहीं।

अजतीस के देवालयों में प्राप्त भारतीय कला के नमूने प्रमाण हैं कि अमेरिका में हिन्दू पहले ही पहुँचे हुये थे।

2. क्या भारत को वॉस्को-डिगामा ने खोज निकाला? बिल्कुल नहीं।

वास्कोडिगामा के जहाज को अफ्रीका से दक्षिण भारत तक एक भारतीय नाविक ने मार्गदर्शन किया। भारतीय जहाज वास्कोडिगामा के जहाज से कई गुना बड़ा था।

3. तथाकथित पायथागोरस सिद्धान्त किसने सूत्रबद्ध किया? पायथागोरस ने? जी नहीं।

इस सिद्धान्त का उल्लेख पायथागोरस पैदा होने से बहुत पहले भारत के शिल्पसूत्र में है।

4. गुरुत्वाकर्षण शक्ति की खोज किसने की? न्यूटन ने? नहीं!

विख्यात भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट्ट एवं भास्कराचार्य इस शक्ति से परिचित थे, जो न्यूटन से क्रमश: एक हजार एवं पाँच सौ वर्ष पहले के हैं।

5. विद्युत शक्ति की खोज कब हुई? लगभग सौ वर्ष पहले? नहीं!

वेदों में विद्युत शक्ति, चुम्बकत्व, ताप, प्रकाश, ध्वनि एवं ईथर की सुस्पष्ट परिभाषाएं दी हुई हैं।

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book