लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक पौधे

चमत्कारिक पौधे

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :227
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9687
आईएसबीएन :9781613014554

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

201 पाठक हैं

प्रकृति में हमारे आसपास ऐसे अनेक वृक्ष हैं जो हमारे लिए परम उपयोगी हैं। ये वृक्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार हैं। इस पुस्तक में कुछ अति सामान्य पौधों के विशिष्ट औषधिक, ज्योतिषीय, ताँत्रिक एवं वास्तु सम्मत सरल प्रयोगों को लिखा जा रहा है।


रामफल

 9687_50_Ramfal

विभिन्न भाषाओं में नाम

हिन्दी - रामफल
असमी - अतलास
गुजराती - रामफल  
पंजाबी - रामफल
कोंकण - अनोन
उड़िया - नेउआ बधियाला
तेलुगू - राम सीता
संस्कृत - रामफलम्, अग्रिमा, कृष्णबीजम्
बंगला - नोना
मराठी - रामफल
कन्नड - रामाफला
मलयालम - अथा
तमिल - राम सीता
अँग्रेजी – Bullock’s heart
लेटिन – Annona reticulata

रामफल का वृक्ष एक मध्यम श्रेणी का वृक्ष होता है। इसका तना पर्याप्त काष्ठीय होता है। गहरे भूरे वर्ण का यह तना खुरदरा होता है। इसकी शाखाएँ भी स्तम्भ के वर्ण की तथा काष्ठीय होती हैं। इसके पत्ते 4 से 7 इंच तक लम्बे तथा 2-2.5 इंच तक चौड़े आम के पत्तों जैसे किन्तु उनसे लम्बे, सलंग किनारे वाले एवं नुकीले शीर्ष वाले होते हैं। इसके फल पीले रंग के और पकने पर कुछ-कुछ लाल हो जाते हैं। बीज चिकने और काले होते हैं।

क्षत्रिय वर्ण का यह वृक्ष वनस्पतिजगत के एन्नोनेसी (Annonaceae) कुल का सदस्य है। वनस्पतिशास्त्र में इसे 'एनोना रेटीक्यूलाटा' (Annona reticulate) कहते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book