लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक पौधे

चमत्कारिक पौधे

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :227
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9687
आईएसबीएन :9781613014554

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

201 पाठक हैं

प्रकृति में हमारे आसपास ऐसे अनेक वृक्ष हैं जो हमारे लिए परम उपयोगी हैं। ये वृक्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार हैं। इस पुस्तक में कुछ अति सामान्य पौधों के विशिष्ट औषधिक, ज्योतिषीय, ताँत्रिक एवं वास्तु सम्मत सरल प्रयोगों को लिखा जा रहा है।


नीबू

 9687_23_Neebu

विभिन्न भाषाओं में नाम

हिन्दी - नीबू
बंगला - कांजी नेबू
कन्नड़ - निम्बे
तेलुगु - निम्मा पण्डु
असमी - नेमू तेगा
गुजराती - लिम्बू
तमिल - एमिलिच्छम
पंजाबी - निम्बू
अंग्रेजी - Lemon
लेटिन – Citrus medica

नीबू एक सामान्य पौधा है। यह सम्पूर्ण भारत में पाया जाता है। झाड़ी- नुमा यह पौधा अधिकतम दो-ढाई मीटर ऊँचाई का होता है। इसका तना गहरे रंग का एवं काष्ठीय होता है। शाखाएँ अधिक होती हैं। उनमें भी काष्ठ होती है। पत्तियाँ इसकी गहरे हरे वर्ण की तथा सामान्य पत्तियों से कुछ मोटी, नुकीले वाली, ग्रंथिल तथा अर्द्धकटानयुक्त किनारे वाली होती हैं। पत्तियाँ सरल प्रकार की होती हैं जिनके आधार की तरफ पंख के समान निपत्र पाई जाती है। इसके पुष्प श्वेत वर्ण वाले छोटे आकार के होते हैं। फल अंडाकार अथवा गोल, प्रारंभ में हरे किन्तु पकने पर चटक पीले वर्ण के होते हैं। नीबू के पौधे में पर्वसंधियों पर कंटक होते हैं।

वैश्यवर्ण का यह पौधा वनस्पति जगत के रुटेसी (Rutaceae) कुल का सदस्य है। वनस्पतिशास्त्र में इसे साईट्रस मेडिका (Citrus medica) कहते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book