लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक पौधे

चमत्कारिक पौधे

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :227
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9687
आईएसबीएन :9781613014554

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

201 पाठक हैं

प्रकृति में हमारे आसपास ऐसे अनेक वृक्ष हैं जो हमारे लिए परम उपयोगी हैं। ये वृक्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार हैं। इस पुस्तक में कुछ अति सामान्य पौधों के विशिष्ट औषधिक, ज्योतिषीय, ताँत्रिक एवं वास्तु सम्मत सरल प्रयोगों को लिखा जा रहा है।


छोटी इलायची

 9687_27_ChhotiElaychi

विभिन्न भाषाओं में नाम

हिन्दी - छोटी इलायची
बंगला - छोट इलायच
गुजराती - एलची कागदी
मलयालम - बारीक बेलदोडे, एलातरि
कन्नड़ - यालाक्कि
तेलुगु - एला, एलाकि
तमिल - एल. एलांचि
फारसी - हैलहाल
अंग्रेजी – Lesser cardamom
लेटिन – Elettaria cardamomum

छोटी इलायची दक्षिण भारत में पाया जाने वाला एक सामान्य पौधा है। यह मध्यम ऊँचाई का एक शाकीय पौधा है। इसका तना अकाष्ठीय होता है। पत्तियाँ लम्बी, नुकीले सिरों वाली, जालीय विन्यास युक्त, सलंग किनारे वाली होती हैं। फूल लम्बे, सफेद, पीले अथवा हरे होते हैं। जिन पर जामुनी वर्ण की धारियाँ होती हैं। फल छोटे-छोटे, हरे अथवा सफेद धारीदार छिलकों वाले होते हैं। प्रत्येक फल में 8-10 गहरे कत्थई अथवा काले वर्ण के बीज होते हैं। ये बीज सुगंधित होते हैं। इनसे तेल भी निकाला जाता है। ब्राह्मण वर्ण का यह पौधा वनस्पति जगत के अद्रक कुल झिनजीबेरेसी (Zingiberaceae) का सदस्य है। वनस्पति शास्त्र में इसे ''इलेटेरिया कार्डामोमम'' (Elettaria cardamomum) कहते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book