लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक पौधे

चमत्कारिक पौधे

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :227
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9687
आईएसबीएन :9781613014554

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

201 पाठक हैं

प्रकृति में हमारे आसपास ऐसे अनेक वृक्ष हैं जो हमारे लिए परम उपयोगी हैं। ये वृक्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार हैं। इस पुस्तक में कुछ अति सामान्य पौधों के विशिष्ट औषधिक, ज्योतिषीय, ताँत्रिक एवं वास्तु सम्मत सरल प्रयोगों को लिखा जा रहा है।

रामफल के औषधिक महत्त्व

0 रक्तशोधक- नित्य रामफल का सेवन रक्त का उत्तम शोधन कर देता है।

0 आमातिसार में- रामफल को एक मिक्सर में भली प्रकार उसका जूस बना लें। इस जूस को 2-3 दिनों तक पीने मात्र से लाभ होता है।

0 पेट के कृमि मारने में- रामफल को काले नमक के साथ खाना लाभकर होता है।

0 पौष्टिकता हेतु- रामफल खाकर ऊपर से मिश्री मिला हुआ दूध पीना हितकर होता है।

0 शुक्र स्तम्भन हेतु- रामफल की परिपक्व छाल का चूर्ण लगभग 1 माशा मिश्री के साथ लेने से शुक्र स्तम्भन होता है।

रामफल का ज्योतिषीय महत्त्व

इस पौधे का कोई भी ज्योतिषीय उपयोग नहीं है।

रामफल का ताँत्रिक महत्त्व

अज्ञात है।

रामफल का वास्तु में महत्त्व

इस वृक्ष का घर की सीमा में होना अशुभ नहीं है। इसे पश्चिम दिशा में रोपना एवं इसका पालन करना शुभ होता है।

* * *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book