लोगों की राय

स्वास्थ्य-चिकित्सा >> चमत्कारिक पौधे

चमत्कारिक पौधे

उमेश पाण्डे

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :227
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9687
आईएसबीएन :9781613014554

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

201 पाठक हैं

प्रकृति में हमारे आसपास ऐसे अनेक वृक्ष हैं जो हमारे लिए परम उपयोगी हैं। ये वृक्ष हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार हैं। इस पुस्तक में कुछ अति सामान्य पौधों के विशिष्ट औषधिक, ज्योतिषीय, ताँत्रिक एवं वास्तु सम्मत सरल प्रयोगों को लिखा जा रहा है।

फालसे के ज्योतिषीय महत्त्व

फालसे की मूल ज्योतिष विज्ञान में उपयोग की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्र ग्रह की पीड़ा दूर करने हेतु मोती रत्न पहनने का विधान है। किन्तु जो लोग रत्न धारण करने में अक्षम हों उन्हें शुभ मुहूर्त्त में फालसे की जड़ का एक दुकड़ा निकालकर अपने शरीर पर धारण करने से अथवा अपने पास रखने से वही लाभ प्राप्त होता है।

फालसे का ताँत्रिक महत्त्व

शुभ मुहूर्त्त में निकाला गया फालसे का बांदा घर में सुरक्षित रखने से चोर भय नहीं रहता। संबंधित घर में नुकसान, धनहानि इत्यादि की सम्भावना नहीं रहती है।

फालसे का वास्तु में महत्त्व

वास्तु विज्ञान की दृष्टि से घर की सीमा में फालसे के पौधे का वायव्य कोण उत्तर-पश्चिम तरफ होना शुभ होता है। इस तरफ इस पौधे के होने से घर में रहने वाले स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रहते हैं।

* * *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book