लोगों की राय

उपन्यास >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :598
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9719
आईएसबीएन :9781613014479

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

337 पाठक हैं

शरतचन्द्र का आत्मकथात्मक उपन्यास


मैंने हँसकर कहा, “बाबूजी, मधु होने पर मधुमक्खियाँ आकर जुट जाती हैं, वे देश-विदेश का विचार नहीं करतीं।” किन्तु इतना कहते ही मैंने देखा कि रहस्य को ग्रहण न कर सकने के कारण पुर्निया जिले के जमींदार ने अपने मुँह को गम्भीर बना लिया और उनके नौकर ने ज्यों ही आकर कहा कि संध्या-पूजा के लिए तैयारी हो गयी है त्यों ही उन्होंने वहाँ से प्रस्थान कर दिया। तबलची तथा अन्य दो महाशय उनके साथ ही साथ बाहर चले गये। उनका मन अकस्मात् क्यों इतना व्याकुल हो गया, सो मैं बिन्दु-विसर्ग कुछ भी नहीं समझा।

रतन आकर बोला, “माँ, बाबूजी के बिछौने कहाँ करूँ?”

प्यारी ने झुँझलाकर कहा, “क्या और कोई कमरा नहीं है रतन? मुझसे पूछे बिना क्या इतनी-सी बुद्धि भी तू नहीं लगा सकता? चला जा यहाँ से!” इतना कहकर रतन के साथ आप भी बाहर चली गयी। मैंने खूब अच्छी तरह से देखा कि मेरे आकस्मिक शुभागमन से इस मकान का भार-केन्द्र एक सांघातिक ढंग से विचलित हो गया है। प्यारी ने, किन्तु थोड़ी ही देर बाद लौट आकर और मेरे मुँह की ओर कुछ देर देखते रहकर कहा, “ऐसे अचानक कैसे आना हो गया?”

मैंने कहा, “देश का आदमी हूँ, तुम्हें बहुत दिन से न देख सकने के कारण व्याकुल हो उठा था, बाईजी!”

प्यारी का मुँह और भी भारी हो गया। मेरे परिहास में जरा भी योग न देकर उसने पूछा, “आज रात को यहाँ ही रहोगे न?”

“रहने को कहोगी तो रह जाऊँगा।”

“मेरे कहने न कहने से क्या! तुम्हें यहाँ शायद कुछ असुविधा हो। जिस कमरे में तुम सोते थे उसमें तो...”

“बाबू सोते हैं? ठीक है, मैं नीचे सो जाऊँगा। तुम्हारा नीचे का कमरा तो बहुत उम्दा है।”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book