लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



99

सब के सब हो गये सयाने अब


सब के सब हो गये सयाने अब।
फिर भला किसकी कौन माने अब।।

कितने चालाक़ हो गये पंछी,
ठीक लगते नहीं निशाने अब।

ऊँट आया पहाड़ के नीचे,
अक्ल आ जायेगी ठिकाने अब।

धूप में छाँव दे नहीं पाते,
तेरी ज़ुल्फ़ों के शामियाने अब।

इतने महफ़ूज़ हो गये हैं हम,
हो गये घर भी जेलख़ाने अब।

आओ मिलकर इन्हें बदल डालें,
क़ायदे हो गये पुराने अब।

हम तो ‘राजेन्द्र’ थे ही दीवाने,
आप भी हो गये दिवाने अब।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!