लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



45

माना हज़ार ग़म हैं, इक ज़िन्दगी के पीछे


माना हज़ार ग़म हैं, इक ज़िन्दगी के पीछे।
फिर भी तो भागते हैं, हम तुम उसी के पीछे।।

अफ़सोस बस है इतना, अब भी वो ख़ुश नहीं है,
दुनिया लुटा दी हमने, जिसकी ख़ुशी के पीछे।

उस आदमी का मरना, इक हादसा नहीं था,
इक दास्तां छुपी है, उस ख़ुदकुशी के पीछे।

अब छूटती नहीं है, हालांकि जानता हूँ,
सौ बार चोट खाई, इस सादगी के पीछे।

कल तक, जिसे ज़माना पहचानता नहीं था,
चलती है आज दुनिया, उस अजनबी के पीछे।

कुछ उसकी भी रज़ा है, कुछ आपकी दुआएं,
कुछ मेरी कोशिशें हैं, अपनी ख़ुशी के पीछे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!