लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



58

मंज़िल न कोई राहगुज़र घूम रहे हैं


मंज़िल न कोई राहगुज़र घूम रहे हैं।
बंजारे लिये काँधे पे घर घूम रहे हैं।।

अब घर से निकलिये तो बहुत सोच-समझकर,
सड़कों पे कई कि़स्म के डर घूम रहे हैं।

इक रेल में बैठे हुए बच्चे को पता क्या,
हम भाग रहे हैं या शजर घूम रहे हैं।

ये चाँद, ये धरती, ये बदलते हुए मौसम,
है किसकी मुहब्बत का असर घूम रहे हैं।

इस प्यार के दरिया में किनारे न मिलेंगे,
बस डूबते ही जाओ भँवर घूम रहे हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!