लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



81

जब वो अपने से हार जायेगा


जब वो अपने से हार जायेगा।
मुझ पे ग़ुस्सा उतार जायेगा।।

सारी जंगें दिमाग़ से लड़ना,
दिल लड़ेगा तो हार जायेगा।

लाख दरिया मना करे लेकिन,
जो भी तैरेगा पार जायेगा।

तेरे दर पर भले न जाऊँ मैं,
दिल मेरा बार-बार जायेगा।

जाने कब दिन फिरेंगे आँखों के,
जाने कब इन्तज़ार जायेगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!