लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



97

दर्द आधा तो कर ही सकते हैं


दर्द आधा तो कर ही सकते हैं।
फ़िक्र साझा तो कर ही सकते हैं।।

चाहे कोई मदद न कर पायें,
हम इरादा तो कर ही सकते हैं।

हाँ! दिखावे का शौक़ हो जिनको,
वो तमाशा तो कर ही सकते हैं।

क़त्ल करना उन्हें नहीं आता,
बे-इरादा तो कर ही सकते हैं।

आप बेशक वफ़ा करें न करें,
हम से वादा तो कर ही सकते हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!