लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



11

सर पे ज़िम्मेदारियों का बोझ है, भारी भी है


सर पे ज़िम्मेदारियों का बोझ है, भारी भी है।
डगमगाते पाँवों से लेकिन सफ़र जारी भी है।।

क्या हुआ दौलत नहीं,रुतबा नहीं,शोहरत नहीं,
हाँ मैं मुफ़लिस हूँ मगर इज़्ज़त है ख़ुद्दारी भी है।

बात के मक़सद को लहजे से समझ लेता हूँ मैं,
यूँ बहुत नादान हूँ पर इतनी हुशियारी भी है।

सिर्फ चेहरा देखकर ‘राजेन्द्र’ दिल देना नहीं,
भोली-भाली सूरतों के दिल में मक्कारी भी है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!