लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



13

सब्र है तो निबाह कर लेगा


सब्र है तो निबाह कर लेगा।
वर्ना ग़म बेपनाह कर लेगा।।

जितनी ज़्यादा हवस बढ़ायेगा,
उतने कम ख़ैरख्वाह कर लेगा।

तू लड़ेगा अगर जो सूरज से,
अपना चेहरा सियाह कर लेगा।

तोड़ देगा वो फिर मेरी तौबा,
मेरा दिल फिर गुनाह कर लेगा।

दर्द हो जायेगा दवा जब भी,
वो ग़ज़ल से निकाह कर लेगा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!