लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



21

जो याद आई तो आँखें भिगो गये रिश्ते


जो याद आई तो आँखें भिगो गये रिश्ते।
शहर की भीड़ में बच्चों से खो गये रिश्ते।।

सुलग रहा है हर इक घर झुलस रहा आँगन,
दिलों में ऐसी कोई आग बो गये रिश्ते।

मेरा ख़याल था महकेंगे ताज़गी देंगे,
मगर ख़याल में काँटे चुभो गये रिश्ते।

हर एक रात शिकायत कभी बहस करके,
लिपट के मुझसे मेरे साथ सो गये रिश्ते।

मेरे ख़तों को जलाकर सिसक उठा वो भी,
ज़रा सी देर में लो ख़ाक हो गये रिश्ते।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!