लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



31

अजीब बात है सबको नसीब दुनिया है


अजीब बात है सबको नसीब दुनिया है।
न ख्व़ाब है,न हक़ीक़त, अजीब दुनिया है।।

नई सदी की हकी़क़त का फ़लसफ़ा है ये,
कोई मसीह नहीं है, सलीब दुनिया है।

वो जा रहे हैं सितारों पे इसलिये रहने,
तबाह होने के बिल्कुल क़रीब दुनिया है।

बहुत क़रीब से देखा तो हमने ये जाना,
अमीर कितनी है, कितनी ग़रीब दुनिया है।

तुम्हीं बताओ कि आखि़र किसे रकी़ब कहें,
तुम्हीं रकी़ब नहीं हो, रक़ीब दुनिया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!