लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



37

अब शुरू इक नया सिलसिला कीजिए


अब शुरू इक नया सिलसिला कीजिए।
दुश्मनों के लिये भी दुआ कीजिए।।

बेवफ़ाई के बदले वफ़ा कीजिए,
ये मुहब्बत का हक़ है अदा कीजिए।

प्यार करना किसी से ख़ता तो नहीं,
हो ख़ता भी तो सौ मर्तबा कीजिए।

फ़ासले ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जायेंगे,
मुस्करा कर हमेशा मिला कीजिए।

सिर्फ़ अफ़सोस करने से क्या फ़ायदा,
हो सके तो किसी का भला कीजिए।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!