लोगों की राय

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक


समुच्चय बोधक, संबंध बोधक, विस्मयादि बोधक

उन शब्दों के भेद तथा उनका संबंध, निर्देश आदि। उदाहरण —


हम आज भी देश पर प्राण न्योछावर करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

हम पुरुष वाचक सर्वनाम, बहुवचन, पुंलिंग, उत्तम पुरुष, कर्ता कारक।

देश पर जातिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक।

हो जाते हैं सकर्मक क्रिया, पुंलिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य, वर्तमान काल, उत्तम पुरुष, हम कर्ता की क्रिया।

मोहन यहाँ दसवीं कक्षा में पढ़ता था।

मोहन संज्ञा, व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, कर्ता, कारक, पढ़ता था क्रिया का कर्ता।

यहाँ स्थानवाचक क्रिया विशेषण, पढ़ता था क्रिया का स्थान निर्देश।

दसवीं विशेषण, क्रमसूचक, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, कक्षा विशेष का विशेषण।

कक्षा में संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, अधिकरण कारक।

पढ़ता था अकर्मक क्रिया, पढ़ धातु, एकवचन, अन्य पुरुष, निश्चयार्थ कर्तृवाच्य, कर्तारि प्रयोग, इसका कर्ता मोहन।

दौड़कर जाओ और बाजार से कुछ तो लाओ।

दौड़कर पूर्वकालिक क्रिया, रीतिवाचक, क्रिया विशेषण।

बाज़ार संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, पुंलिंग, एकवचन, अपादान कारक।

कुछ अनिश्चय वाचक सर्वनाम, पुंलिंग, एकवचन, कर्मकारक।

...Prev | Next...

To give your reviews on this book, Please Login