लोगों की राय

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक

बाध्यता बोधक वाक्य रचना


निम्नलिखित वाक्यों की रचना पर ध्यान दें:

श्याम को अन्ततः जाना पड़ा।
पेड़ बचाने का बहुत प्रयत्न किया पर उसे काटना ही पड़ा।
श्याम को अब गंभीरता से दिन रात पढ़ना चाहिए।
हम सब को समाज की सेवा करनी चाहिए।
अब तो आपको चलना ही होगा।

इन सब में कर्ता को बाध्यता है। स्थिति ऐसी है कि सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, प्रशासनिक तथा नैतिकं परंपराओं का यह आग्रह है कि आप वह क्रिया करें। इन वाक्यों की रचना में कर्ता के साथ को लगता है, क्रिया के साथ – ना (क्रियार्थक संज्ञा रूप लगता है) और उसके बाद (i) होना, (ii) पढ़ना, (iii) चाहिए का उपयुक्त क्रियारूप लगता है।

...Prev | Next...

To give your reviews on this book, Please Login