लोगों की राय

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक



लिंग संबंधी शब्द युग्म

कुछ पुंलिंग तथा उसके स्त्रीलिंग रूपों के लिए पृथक-पृथक शब्द प्रचलित हैं। जैसे — गाय-बैल, वर-वधू, पिता-माता, पुरुष-स्त्री, विद्वान-विदुषी, सम्राट-सम्राज्ञी, विधुर-विधवा, राजा-रानी युग्मों में पर्याप्त भिन्नता है। किन्तु मूल में एक ही शब्द है।

संस्कृत में प्रचलित लिंग से हिंदी में भिन्नता

कुछ संस्कृत शब्दों में संस्कृत में प्रचलित लिंग से भिन्न लिंह हिंदी में मिलता है। संस्कृत में आत्मा, महिमा आदि पुंलिंग है, किन्तु हिंदी में ये स्त्रीलिंग हैं, अग्नि शब्द इसी कोटि में आता है। इसके विपरीत संस्कृत में व्यक्ति स्त्रीलिंग है, किंतु हिंदी में यह पुंलिंग है।

...Prev | Next...

To give your reviews on this book, Please Login