लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बीड़ी  : स्त्री० [हिं० बीड़ा] १. वह मोटी और कपड़े आदि में लपेटी हुई रस्सी जो उस बैल के आगे गले के सामने छाती में रहती है जो तीन बैलों की गाड़ी में सबसे आगे रहता है। २. रस्सी या सूत की वह पिडी जो लकड़ी या किसी और चीज के ऊपर लपेट कर बनायी जाती है। ३. वह लकड़ी जिस पर उक्त सूत लपेटा जाता है। ४. बोझ के नीचे रखने की गेड़ुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बीड़ी  : स्त्री० [हिं० बीड़ा] १. पान का छोटा बीड़ा। २. मिस्सी, जिसे मलने से होंठ उसी प्रकार रंगीन हो जाते हैं, जिस प्रकार पान खाने से होते हैं। ३. तम्बाकू। ४. कुछ विशिष्ट प्रकार के पत्तों में तम्बाकु का चूर्ण लपेटकर बनाया जानेवाला एक तरह का छोटा लंबोतरा पिंड जिसे सुलगाकर सिगरेट की तरह पीया जाता है। ५. एक प्रकार की नाव। ६. कलाई पर पहनने का चूड़ी की तरह का एक गहना। ७. दे० ‘बीड़’ (गड्डी)। ८. वह सामान तथा नकदी जो विवाह की बात पक्की होने पर कन्यापक्षवालों के यहाँ से वरपक्षों के यहां भेजी जाती है। (पूरब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ