लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ब्याह  : पुं० [सं० विवाह] देश, काल और जाति के नियम और प्रथा के अनुसार वह रीति या रस्म जिससे स्त्री और पुरुष में पति-पत्नी का संबंध स्थापित होता है। पाणि-ग्रहण। विवाह। मुहावरा—ब्याह रचाना=विवाह सम्बन्धी उत्सव तथा कृत्य की व्यवस्था करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ब्याहता  : वि० [सं० विवाहिता] (स्त्री) जो ब्याह कर लाई गई हो। रखेली से भिन्न। पुं० स्त्री का विवाहित पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ब्याहना  : स० [सं० विवाह+ना (प्रत्यय)] [वि० ब्याहता] विवाह का सम्बन्ध स्थापित करना। ब्याह करना। जैसे—किसी की लड़की के साथ अपना लड़का ब्याहना। क्रि० प्र०—डालना।—देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ