मूल्य रहित पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह
|
|
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
6. योजक या विभाजक (-)
निम्नलिखित स्थितियों में इसका प्रयोग किया जाता है:
1. द्वंद्व तथा तत्पुरुष समास में –
सुख-दुख, भूखा-प्यासा, माता-पिता, प्रयोग-स्थल।
2. तुलनावचक सा, सी, से, के पहले –
लक्ष्मण-सा भाई
3. मध्य के अर्थ में –
अंगद-रावण संवाद।
4. द्वित्व में –
कभी-कभी, घट-घट, खेलते-खेलते, धीरे-धीरे, हाय-हाय।
5. अक्षरों में लिखी जाने वाली संख्याओँ और उनके अंशों के बीच में –
एक-चौथाई, एक-तिहाई
|