लोगों की राय

मूल्य रहित पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

Download Book
प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2021
पृष्ठ :400
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 12546
आईएसबीएन :1234567890

Like this Hindi book 0

हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक

7. निर्देशक (डैश) (-)


निम्नलिखित स्थितियों में इसका प्रयोग किया जाता है:

1. किसी के वाक्यों को उद्धृत करने के पूर्व –

अध्यापक – भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
मोहन – मेरे योग्य कोई सेवा?

2. कहना, लिखना, बोलना, बताना आदि क्रियाओं के बाद –

कमला ने कहा – मैं कल चली जाऊँगी।

3. निम्नलिखित / निम्नांकित शब्द के बाद –

उनके नाम निम्नलिखित हैं –
कमला, सीता, भारती और सुमन।

4. किसी अवतरण के बाद और उसके लेखक से पहले –
रचि महेस निज मानस राखा
- गो. तुलसीदास।

5. निक्षिप्त पदों के आगे-पीछे –
छायावाद के प्रवर्तक – श्री जयशंकरप्रसाद –
की कविताओं ने उस समय धूम मचाई।

6. किसी शब्द/वाक्यांश की व्याख्या करने के लिए –
परिश्रम से सब कुछ प्राप्त हो सकता है – सुख, संपत्ति, यश, प्रतिष्ठा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book