लोगों की राय

धर्म एवं दर्शन >> ज्ञानयोग

ज्ञानयोग

स्वामी विवेकानन्द

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :104
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9578
आईएसबीएन :9781613013083

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

335 पाठक हैं

स्वानीजी के ज्ञानयोग पर अमेरिका में दिये गये प्रवचन

ज्ञानयोग

ज्ञानयोग का परिचय

यह योग का बौद्धिक और दार्शनिक पक्ष है और बहुत कठिन है, किन्तु मैं आपको इससे धीरे-धीरे अवगत कराऊँगा।

योग का अर्थ है, मनुष्य और ईश्वर को जोड़ने की पद्धति। इतना समझ लेने के बाद आप मनुष्य और ईश्वर की अपनी परिभाषाओं के अनुसार चल सकते है। और आप देखेंगे कि योग शब्द हर परिभाषा के साथ ठीक बैठ जाता है।

सदा याद रखिये कि विभिन्न मानसों के लिए विभिन्न योग हैं और यदि एक आपके अनुकूल नहीं होता तो दूसरा हो सकता है। सभी धर्म, सिद्धान्त और व्यवहार में विभाजित हैं। पाश्चात्य मानस ने सिद्धान्त पक्ष को छोड़ दिया है और वह शुभ कर्मों के रूप में धर्म के केवल व्यावहारिक भाग को ही ग्रहण करता है। योग धर्म का व्यावहारिक भाग है और यह प्रदर्शित करता है कि धर्म न कर्मों के अतिरिक्त एक व्यावहारिक शक्ति भी है।

उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारम्भ में मनुष्य ने बुद्धि के द्वारा ईश्वर को पाने की चेष्टा की और फलस्वरूप ईश्वरवाद की उत्पत्ति हुई। इस प्रक्रिया से जो कुछ थोड़ा-बहुत ईश्वर बचा, उसको डार्विनवाद और मिलवाद ने नष्ट कर दिया। लोगों को तब तुलनात्मक और ऐतिहासिक धर्म की शरण में जाना पड़ा। वे समझते थे कि धर्म की उत्पत्ति तत्वों की पूजा से हुई। (द्रष्टव्य सूर्य सम्बन्धी कथाओं आदि पर मैक्समूलर)। दूसरे लोगों की धारणा थी कि धर्म पूर्वजों की पूजा से निकला है। (द्रष्टव्य हर्बर्ट स्पेन्सर)। किन्तु सम्पूर्णत: ये पद्धतियाँ असफल सिद्ध हुईं। मनुष्य बाह्य पद्धतियों से सत्य तक नहीं पहुँच सकता।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book