लोगों की राय

कविता संग्रह >> यादें

यादें

नवलपाल प्रभाकर

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :136
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9607
आईएसबीएन :9781613015933

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

31 पाठक हैं

बचपन की यादें आती हैं चली जाती हैं पर इस कोरे दिल पर अमिट छाप छोड़ जाती हैं।



पेड़ों रूपी ताज


देखो पहनाया है आज
प्रकृति ने भूमि को
पेड़ों रूपी ताज।
मगर...
आज कुछ स्वार्थी जन
पाने हेतु मन चाहा मोती
नोच रहें हैं माँ का तन
फाड़ रहे हैं इसकी धोती
मल रहे हैं गालों पर
धुएँ रूपी कालिख आज,
देखो पहनाया है आज
प्रकृति ने भूमि को
पेड़ों रूपी ताज।

हरियाली रूपी भूमि को
उजाडक़र मिलेगा क्या
अधिक से अधिक पेड़ लगाकर
सुन्दरता इसकी बढ़ाता जा
मत नोचों इसके तन को
सुनो ध्यान से मेरी बात,
देखो पहनाया है आज
प्रकृति ने भूमि को
पेड़ों रूपी ताज।

0 0 0

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book