लोगों की राय

व्यवहारिक मार्गदर्शिका >> हौसला

हौसला

मधुकांत

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :134
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9698
आईएसबीएन :9781613016015

Like this Hindi book 9 पाठकों को प्रिय

198 पाठक हैं

नि:शक्त जीवन पर लघुकथाएं

बहू नदारद


कॉलेज के कुछ लड़के रेशमा को तंग करने लगे तो एक अपंग भिखारी बीच में आ गया। लड़के भाग जाने के बाद रेशमा भी धन्यवाद करके चली गयी उस दिन के बाद रेशमा प्रतिदिन उसको एक रुपया भीख में देने लगी। जेसे ही रेशमा आती हुई दिखायी देती और उसकी औखो से ओझल हो जाने तक भिक्षुक उसे एकटक देखता रहता।

धीरे धीरे वह सपने बुनने लगा... घर... घरवाली.... डबल भीख.... बच्चे.... परिवार... सुख.... साधन.... ।

तभी कॉलेज से लड़के लड़कियों का जलूस निकला। उनके हाथों में बैनर और पट्‌टियां थी और वे नारे लगा रहे थे- कन्या को मरवाओगे तो बहू कहाँ से लाओगे। 'जब इन सम्पूर्ण लोगों के लिए लड़की नहीं है तो मुझ अपंग को कैसे मिलेगी - वह सपने से निकलकर अपने भिक्षापात्र की ओर देखने लगा।

० ० ०

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book