हम अपना दुःख भी बना सकते हैं और सुख भी। हम आनंदमय हो सकते हैं और परेशान
भी। यह सारी स्वतंत्रता मनुष्य को है। इसलिए यदि हम दुःखी होते हैं तो
परमात्मा जिम्मेदार नहीं है। उस दुःख के कारण हमें खोजने पड़ेंगे और बदलने
पड़ेंगे।
मनुष्य ने दुःख के कारण बदलने में बहुत विकास किया है। एक बड़ा दुःख था जगत
में कि मृत्यु की दर बहुत ज्यादा थी। दस बच्चे पैदा होते थे तो नौ बच्चे मर
जाते थे। यह इतने दुःख की घटना थी जिसका कोई हिसाब नहीं था। शायद मां-बाप के
लिए इससे दुःखद कोई घटना न थी। खुद का मरना भी शायद इतना दुःखद न होगा जितना
दस बच्चे पैदा हों और नौ बच्चे मर जाएं। तो मां-बाप बच्चों के जन्म की
करीब-करीब खुशी ही नहीं मना पाते, मरने का दुःख मनाते ही जिंदगी बीत जाती थी।
तो मनुष्य ने निरंतर खोज की और अब यह हालत आ गयी है कि दस बच्चों में से नौ
बच्चे बच सकते हैं और कल दस बच्चे भी बचाए जा सकेंगे। दस बच्चे में से नौ
बच्चे मरते थे तो एक आदमी को अगर तीन बच्चे बचाना हो तो कम-से-कम औसतन तीस
बच्चे पैदा करने होते थे। जब तीस बच्चे पैदा होते थे तो तीन बच्चे बचते थे।
अब मनुष्य ने खोज कर ली है नियमों की और वह इस जगह पहुंच गया कि दस बच्चों
में से नौ जिंदा रहेंगे, दस भी जिंदा रह सकते हैं। लेकिन, आदत उसकी पुरानी
पड़ी हुई है-तीस बच्चे पैदा करने की।
आज परिवार नियोजन जो कह रहा है ''दो या तीन बच्चे बस'', यह कोई नयी बात नहीं
है। इतने बच्चे तब भी थे। इससे ज्यादा तो कभी होते ही नहीं थे। औसत तो यही
था, तीन बच्चों का। और 27 बच्चे मरते थे। फिर 27 बच्चों के मरने पर तीन
बच्चों के होने का सुख भी समाप्त हो जाता था। तो, हमने व्यवस्था कर ली कि
हमने मृत्यु-दर को कम कर लिया। वह भी हमने परमात्मा के नियमों को खोज कर
किया। वे नियम भी कोई आदमी के बनाए नियम नहीं हैं। अगर बच्चे मर जाते थे तो
वे भी हमारे नियम की नासमझी के कारण मरते थे। हमने नियम खोज लिए हैं बच्चे
ज्यादा बचा लेते हैं। बच्चे जब हम ज्यादा बचा लेते हैं तो सवाल खड़ा हुआ कि
इतने बच्चों के लिए इस पृथ्वी पर सुख की व्यवस्था हम कर पाएंगे? इतने बच्चों
के लिए सुख की व्यवस्था इस पृथ्वी पर नहीं की जा सकती।
बुद्ध के समय में हिंदुस्तान की आबादी दो करोड़ थी, आज हिंदुस्तान की आबादी 5०
करोड़ के ऊपर है। जहां दो करोड़ लोग खुशहाल हो सकते थे, वहां 5० करोड़ लोग
कीड़े-मकोड़ों की तरह मरने लगेंगे और परेशान होने लगेंगे, क्योंकि जमीन नहीं
बढ़ती, जमीन के उत्पादन की क्षमता नहीं बढ़ती। आज पृथ्वी पर साढ़े तीन अरब लोग
हैं यह संख्या इतनी ज्यादा है कि पृथ्वी संपन्न नहीं हो सकती। इतनी संख्या के
होते हुए भी हमने मृत्यु-दर रोक ली है। उस वक्त हमने न कहा कि भगवान चाहता है
कि दस बच्चे पैदा हों और नौ मर जाएं। अगर हम उस वक्त कहते तो भी बात ठीक थी,
उस वक्त हम राजी हो गए। लेकिन अब
हम कहते हैं कि हम बच्चे पैदा करेंगे, क्योंकि भगवान दस बच्चे देता हैं। यह
तर्क बेईमान तर्क है। इसका भगवान से, धर्म से कोई संबंध नहीं है। जब हम दस
बच्चे पैदा करते थे और नौ बच्चे मरते थे, तब भी हमें यही कहना चाहिए था कि
भगवान नौ बच्चे मारता है, हम न बचाएंगे। हम दवा न करेंगे, हम इलाज न करेंगे,
हम चिकित्सा की व्यवस्था न करेंगे।
चिकित्सा की व्यवस्था इलाज दवाएं सबकी खोज हमने की, जो कि बिछल उचित ही है और
इसको निश्चित ही भगवान आशीर्वाद देगा। क्योंकि भगवान बीमारी का आशीर्वाद देता
हो, और इतने बच्चे पैदा हों और उनमें अधिकतम मर जाएं इसके लिए उसका आशीर्वाद
हो, ऐसी बात जो लोग करते हैं वे धार्मिक नहीं हो सकते। वे तो भगवान को भी
क्रूर, हत्यारा और बुरा सिद्ध कर देते हैं।
अगर बच्चे मरते थे तो हमारी नासमझी थी, अब हमने समझ बढ़ा ली, अब बच्चे बचेंगे।
अब हमें दूसरी समझ बढ़ानी पड़ेगी कि कितने बच्चे पैदा करें। मृत्यु-दर जब हमने
कम कर ली तो हमें जन्म-दर भी कम करनी पड़ेगी, अन्यथा नौ बच्चों के मरने से
जितना दुःख होता था दस बच्चों के बचने से उससे कई गुना ज्यादा दुःख जमीन पर
पैदा हो जाएगा।
आदमी स्वतंत्र है अपने दुःख और सुख की खोज में।
यह आदमी की बुद्धिमत्ता पर निर्भर है कि वह कितना सुख अर्जित करे या कितना
दुःख अर्जित करे।
तो, अब जरूरी हो गया है कि हम बच्चे कम पैदा करें, ताकि अनुपात वही रहे जो कि
पृथ्वी संभाल सकती है।
और बड़े मजे की बात यह है कि हम भगवान का नाम लेते हैं तो यह भूल जाते हैं कि
अगर भगवान बच्चे पैदा कर रहा है तो बच्चों को रोकने की जो कल्पना जो खयाल
पैदा हो रहा है, वह कौन पैदा कर रहा है? अगर डाक्टर के भीतर से भगवान बच्चे
को बचा रहा है तो डाक्टर के भीतर से उन बच्चों को आने से रोक भी रहा है, जो
कि पृथ्वी को कष्ट में, दुःख में डाल देंगे।
अगर सभी कुछ भगवान का है, तो यह परिवार नियोजन का खयाल भी भगवान का ही है।
और, मनुष्य की यह आकांक्षा कि हम अधिकतम सुखी हों, यह भी इच्छा भगवान की ही
है।
अधिकतम सुख चाहिए तो परिवार का नियमन चाहिए।
परिवार नियोजन का और कोई अर्थ नहीं है-इसका अर्थ इतना ही है कि पृथ्वी कितने
लोगो को सुख दे सकती है, भोजन दे सकती है। उससे ज्यादा लोगों को पृथ्वी पर
खड़े करना, अपने हाथ से पृथ्वी को नरक बनाना है।
पृथ्वी स्वर्ग बन सकती है, नरक भी बन सकती है-और यह आदमी के हाथ में है।
जब तक आदमी ना-समझ था तो प्रकृति की अंधी शक्तियां काम करती थी। बच्चे कितने
ही पैदा कर लो, मर जाते थे। बोमारी आती थी, महामारी आता थी, प्लेग आता था,
मलेरिया आता था और बच्चे विदा होते जाते थे। युद्ध होता, अकाल पड़ता, भूकंप
होते, और बच्चे विदा हो जाते थे।
मनुष्य ने प्रकृति की ये सारी विध्वंसक शक्तियों पर बहुत दूर तक कब्जा कर
लिया। प्लेग नहीं होगा, महामारी नहीं होगी, मलेरिया नहीं होगा, माता नहीं
होगी, अकाल मैं हम बच्चे को मरने न देंगे। पिछला अकाल जो बिहार में पड़ा,
उसमें अनुमान था कि कोई दो करोड़ लोगो की मृत्यु हो जाएगा; लेकिन मरे केवल ४०
आदमी। तो अकाल भी जिन लोगो को मार सकता था, उनको भी हमने सब भांति बचा लिया।
तो हमने प्रकृति की विध्वंसक शक्ति पर तो रोक लगा दी और उसकी सृजनात्मक शक्ति
पर अगर हम उसी अनुपात में रोक न लगाएं तो हम प्रकृति का संतुलन नष्ट करने
वाले सिद्ध होंगे।
परमात्मा के खिलाफ कोई काम हो सकता है तो यह है कि प्रकृति का संतुलन नष्ट हो
जाए। तो, जो लोग आज संख्या बढ़ा रहे हैं, जमीन की क्षमता से ज्यादा, वे लोग
परमात्मा के खिलाफ काम कर रहे हैं। क्योंकि, परमात्मा का संतुलन बिगाड़े दे
रहे हैं।
प्रकृति का संतुलन बचेगा, अगर प्रकृति की सृजनात्मक शक्तियों पर भी उसी
अनुपात में रोक लगा दें, जिस अनुपात में विध्वंसक शक्तियों पर रोक लगा दी है।
तो अनुपात वही होगा। और यह सुखद है बजाय इसके कि बच्चे पैदा हों और मरें
बीमारी में, अकाल में, भूकंप में, युद्ध में। इससे ज्यादा उचित है कि वे पैदा
ही न हों। क्योंकि, पैदा होने के बाद मरना, मारना, मरने देना अत्यंत दुःखद
है। न पैदा करना कतई दुःखद नहीं है।
इसलिए मैं यह कतई नहीं मानता हूं कि परिवार-नियोजन कोई परमात्मा के खिलाफ बात
है।
बल्कि, मैं यह मानता हूं कि इस वक्त जिनके भीतर से परमात्मा थोड़ी-बहुत आवाज
दे रहा है, वे यह कहेंगे कि परिवार नियोजन परमात्मा का काम है।
निश्चित ही परमात्मा का काम हर युग में बदल जाता है। क्योंकि, कल जो परमात्मा
का काम था, जरूरी नहीं कि वह आज भी वही हो। युग बदलता है,
परिस्थिति बदल जाती है तो काम भी बदल जाता है।
अब सारी परिस्थितियां बदल गयी हैं और आदमी के हाथ इतनी शक्ति आ गयी है कि वह
पृथ्वी को अत्यंत आनदपूर्ण बना सकता है।
सिर्फ एक चीज की रुकावट हो गयी है कि संख्या अत्यधिक हो गयी है, तो पृथ्वी
नष्ट हो जाएगी। और बहुत-से प्राणी भी अपनी बहुत संख्या करके मर चुके हैं, आज
उनका अवशेष भी नहीं मिलता। मनुष्य भी मर सकता है।
इस समय वही मनुष्य धार्मिक है, जो मनुष्य की संख्या कम करने में सहयोगी हो
रहा है।
इस समय परमात्मा की दिशा में और मनुष्य की सेवा की दिशा में इससे बड़ा कोई कदम
नहीं हो सकता। इसलिए धार्मिक चित्त तो यही कहेगा कि परिवार नियोजन हो।
हां, यह हो सकता है कि...हम ऐसे बेईमान लोग हैं कि जो हमें करना होता है,
उसके लिए हम भगवान का सहारा खोज लेते हैं। और, जो हमें नहीं करना होता उसके
लिए हम भगवान के सहारे की बात नहीं करते! जब हमें बीमारी होती है, तब हम
अस्पताल जाते है; तब हम यह नहीं कहते कि बीमारी भगवान ने भेजी है, कैंसर, टी०
बी० भगवान ने भेजे हैं। तब हम डाक्टर को खोजते हैं। और जब डाक्टर हमें खोजता
हुआ आता है और कहता है इतने बच्चे नहीं तब हम कहते हैं कि ये तो भगवान के
भेजे हुए हैं।
तो, हमें इन दो में से कुछ एक तय करना होगा कि बीमारी भी भगवान की भेजी हुई
है-मलेरिया भी, महामारी भी, प्लेग भी, अकाल भी, तब हमें इनमें मरने के लिए
तैयार होना चाहिए। और, अगर हम कहते हैं कि ये भगवान के भेजे नहीं हैं, हम
इनसे लड़ेंगे तो फिर हमें निर्णय लेना होगा कि फिर बच्चे भी जो हम कहते हैं,
भगवान के भेजे हैं उन पर हमें नियंत्रण करना जरूरी है।
मुझे एक घटना याद आती है।
इथोपिया मे बड़ी संख्या में बच्चे मर जाते हैं, तो इथोपिया के सम्राट् ने एक
अमेरिकन डाक्टरों के मिशन को बुलाया और जांच-पड़ताल करवाई कि क्या कारण है। तो
पता चला कि इथोपिया में जो पानी पीने की व्यवस्था है, वह गंदी है। और पानी जो
है, वह ओं से भरा है। और लोग सड़क के किनारे के गंदे डबरों का ही पानी पीते
रहते हैं। उसी में सब मल-मूत्र भी बहता रहता है और उसका पानी पीते हैं! वही
उनकी बीमारियों और मृत्यु का बड़ा कारण है। साल भर की मेहनत के बाद उनके मिशन
ने रिपोर्ट दी और सम्राट् को कहा कि पानी पीने की यह व्यवस्था बंद करवाइए सड़क
के किनारों के गड्डों का पानी पीना बंद करवाइए और पानी की कोई नयी वैज्ञानिक
व्यवस्था करवाइए।
तो इथोपिया के सम्राट् ने कहा कि मैंने समझ ली आपकी बातें और कारण भी समझ
लिया; लेकिन मैं यह नहीं करूंगा। क्योंकि, आज अगर हम यह इंतजाम कर लें,
आदमियों को बीमारी से बचाने का, तो फिर कल इन्हीं लोगों को समझाना मुश्किल
होगा कि परिवार नियोजन करो। इथोपिया के सम्राट् ने कहा, यह दोहरा झंझट हम न
लेंगे। पहले हम इनको यह समझाएं कि तुम गंदा पानी मत पियो, इसमें झंझट झगड़ा
होगा। बामुश्किल बहुत खर्च करके हम इनको राजी कर पाएंगे। तब जनसंख्या बढ़ेगी।
तब हम इन्हें समझाएंगे दुबारा कि तुम बच्चे कम पैदा करो। तब उसने कहा इससे यह
जो हो रहा है, वही ठीक हो रहा है।
मैं भी समझता हूं कि यदि भगवान पर छोड़ना है तो फिर इथोपिया का सम्राट् ठीक
कहता था, तो फिर हमें भी इसी के लिए राजी होना चाहिए। अस्पताल बंद, लोग गंदा
पानी पिएं बीमारी में रहें-फिर हम सब भगवान पर छोड़ दें-जितने जिएं जिएं। इतना
जरूर कहे देता हूं कि भगवान के हाथ में छोड़कर इतने आदमी दुनिया मे कभी न बचे
थे, जितने आदमी ने अपने हाथ मे लेकर बचाए। इतने आदमी भगवान के हाथ में छोड़कर
कभी न बचते।
इसलिए, जब हमने विध्वंस की शक्तियों पर रोक लगा दी तो हमें सृजन की शक्तियों
पर भी रोक लगाने की तैयारी दिखानी चाहिए। और, इस तैयारी में परमात्मा का कोई
विरोध नहीं हो रहा है। और न इसमें कोई धर्म का विरोध हौ रहा है; क्योंकि धर्म
है ही इसीलिए कि मनुष्य अधिकतम सुखी कैसे हो, इसका इंतजाम इसकी व्यवस्था करनी
है।
प्रश्नकर्ता : भगवानश्री, एक और प्रश्न है कि परिवार नियोजन जैसा अभी चल रहा
है उसमें हम देखते हैं कि हिंदू ही उसका प्रयोग कर रहे हैं, और बाकी और
धर्मों के लोग ईसाई, मुस्लिम ये इसका कम उपयोग कर रहे हैं। तो ऐसा हो सकता है
कि उनकी संख्या थोड़े वर्षों के बाद इतनी बढ़ जाए कि एक और पाकिस्तान मांग लें
और तुर्किस्तान मांग लें और कुछ ऐसी मुश्किलें खड़ी हो जाएं। फिर पाकिस्तान या
चीन है, वहां जनसंख्या पर रुकावट नहीं है, तो उसमें अधिक लोग हो जाएंगे और वे
हम पर हमला करने की चेष्टा रखते हैं तो हमारी जनसंख्या कम होने से हमारी ताकत
कम हो जाए। तो, इसके बारे में आपके क्या खयाल हैं?
भगवानश्री : इस संबध में दो-तीन बातें खयाल में रखने की हैं।
पहली बात तो यह कि आज के वैज्ञानिक युग में जनसंख्या का कम होना, शक्ति का कम
होना नहीं है। हालतें उल्टी हैं, हाल तो यह है कि जिस मुल्क की
जनसंख्या जितनी ज्यादा है, वह टेक्यालॉजिकल दृष्टि से कमजोर है; क्योंकि इतनी
बड़ी जनसंख्या के पालन-पोषण में, व्यवस्था में उसके पास अतिरिक्त संपत्ति बचने
वाली नहीं है, जिससे वह एटम बम बनाए हाइड्रोजन बम बनाए सुपर बम बनाए, और चांद
पर जाए। जितना गरीब देश होगा, आज वह उतना ही वैज्ञानिक दृष्टि से शक्तिहीन
देश होगा।
...Prev | Next...