लोगों की राय

उपन्यास >> नदी के द्वीप

नदी के द्वीप

सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :149
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9706
आईएसबीएन :9781613012505

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

390 पाठक हैं

व्यक्ति अपने सामाजिक संस्कारों का पुंज भी है, प्रतिबिम्ब भी, पुतला भी; इसी तरह वह अपनी जैविक परम्पराओं का भी प्रतिबिम्ब और पुतला है-'जैविक' सामाजिक के विरोध में नहीं, उससे अधिक पुराने और व्यापक और लम्बे संस्कारों को ध्यान में रखते हुए।


“हाँ। बहुत टाइम लूज़ हुआ। लेकिन-आई थिंक शी विल पुल थ्रू। अभी आपरेट करना होगा। शायद ब्लड ट्रांसफ्यूज़न भी।”

भुवन ने कहना चाहा, “मेरा रक्त अगर ठीक हो तो दे सकता हूँ,” पर न जाने कैसी झिझक ने उसे रोक दिया-ऐसी बातें उपन्यासों में होती हैं-पर डाक्टर ने कहा, “ब्लड प्लाज्मा है अस्पताल में-फॉर्चुनेटली।”

फिर अस्पताल में रुकने तक कोई नहीं बोला। उतरते ही डाक्टर ने कहा, “नर्स टॉमस, आरपरेशन-रूम तैयार कराओ। डाक्टर रेबर्न को ख़बर करो। इम्मीजिएट आपरेशन।”

स्ट्रेचर उतार कर अन्दर ले जाया गया। भुवन को खोया-सा खड़ा देखकर डाक्टर ने कहा, “आप घर जाएँगे या....” फिर सहसा याद करके कि वह कैसे आ रहा था, “आप आ कर वेटिंग-रूम में बैठिए - आइ विल ट्राइ एण्ड सेंड यू सम टी। आइ एम सारी देयर्स नथिंग एल्स आइ कैन।”

भुवन ने कहा, “नौ थैंक यू, डाक्टर, बट आइ'म मोस्ट ग्रेटफूल-फ़र्स्ट थिंग्स फ़र्स्ट।”

डाक्टर ने स्वीकृति-सूचक सिर हिलाया और फुर्ती से भीतर चला गया।

भुवन ने घड़ी देखी। ढाई। उसने कुरसी पर बैठते हुए तक लम्बी साँस ली। अगर उसका बचाया हुआ यह आधा-पौन घंटा...विचार उसने वहीं छोड़ दिया। सहसा कहा, “अब भी, रेखा, अब और ज्यादा-जितना कभी नहीं किया।”

मानो जवाब में रेखा के अन्तिम शब्द उसके मन में गूँज गये, और उसे जान कर अचम्भा हुआ कि कापी का गीत उसे याद है; वह गुनगुनाने लगा :

क्लान्ति आमार क्षमा करो , क्षमा करो प्रभु...

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book