लोगों की राय

उपन्यास >> श्रीकान्त

श्रीकान्त

शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :598
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9719
आईएसबीएन :9781613014479

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

337 पाठक हैं

शरतचन्द्र का आत्मकथात्मक उपन्यास


घरवाली ने कहा, “मौत और किसे कहते हैं? होगा कैसे, सुनूँ तो?”

मामला न समझ सकने के कारण मैंने कहा, “अभी तो बड़ी सकार है, कुछ बेला चढ़ जाने पर...”

नन्द मेरे मुँह की ओर देखकर बोला, “कलकत्ते से एक हाँड़ी में बढ़िया रसगुल्ले लाया था बाबूजी, जहाज पर सवार होने तक कहता रहा, “आओ टगर, कुछ खा लेवें, आत्मा को कष्ट न दें”, परन्तु नहीं- “मैं रंगून ले जाऊँगी।” (टगर के प्रति) ले, अब ले जा रंगून, क्या ले जाती है?”

टगर ने, इस क्रुद्ध अभियोग का स्पष्ट प्रतिवाद न कर, क्षुब्ध अभिमान से एक दफे मेरी ओर देखा और फिर, वह उस हतभागे काबुली को अपनी नजर से पहले के समान ही दग्ध करने लगी।

मैंने धीरे से पूछा, “क्या हुआ रसगुल्लों का?”

नन्द टगर को लक्ष्य करके कटाक्ष करता हुआ बोला, “उनका क्या हुआ सो नहीं कह सकता। वह देखो न फूटी हाँड़ी, और वह देखो बिछौने में गिरा हुआ रस। इससे ज्यादा कुछ जानना चाहो तो पूछो उस हरामजादे से।” इतना कहकर टगर की दृष्टि का अनुसरण कर वह भी कठोर दृष्टि से उनकी ओर ताकने लगा।

मैंने बड़ी मुश्किल से हँसी रोकते हुए मुँह नीचा करके कहा, “तो जाने दो, साथ में चिउड़ा तो है!”

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book