लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



67

सिर्फ़ यादों का इक सिलसिला रह गया


सिर्फ़ यादों का इक सिलसिला रह गया।
उससे अब और क्या वास्ता रह गया।।

छुप गया चाँद जा कर न जाने कहाँ,
इक सितारा उसे ढूँढता रह गया।

मिल गया राह में वो तो ऐसा लगा,
मंज़िलें मिल गईं, रास्ता रह गया।

वो मिला, उसकी नज़दीकियाँ भी मिलीं,
फिर भी थोड़ा बहुत फ़ासला रह गया।

नाम लिख कर ये सोचा, उसे क्या लिखूँ,
उसको सोचा, तो बस सोचता रह गया।

उसकी यादों से रौशन है दिल आज तक,
एक खंडहर में जलता दिया रह गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!