लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



33

उसने इल्ज़ाम लगाया कि बाल आया क्यों


उसने इल्ज़ाम लगाया कि बाल आया क्यों।
आईना चीख के बोला तो दिल दुखाया क्यों।।

दिल जो बतलाना भी चाहे बता नहीं सकता,
वो जो अपना था वही हो गया पराया क्यों।

हाथ आया जो कभी तो उसी से पूछूँगा,
छोड़ जाता है बुरे दिन में साथ साया क्यों।

देखते बनते हैं चेहरे तमाशबीनों के,
डूबने वाले को दरिया ने ख़ुद बचाया क्यों।

लाख समझाओ गया वक़्त कब पलटता है,
तुमको मौक़ा जो मिला था उसे गवांया क्यों।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!