लोगों की राय

कविता संग्रह >> संभाल कर रखना

संभाल कर रखना

राजेन्द्र तिवारी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :123
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9720
आईएसबीएन :

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

258 पाठक हैं

मन को छूने वाली ग़ज़लों का संग्रह



34

चन्द दाने ढूंढने बस्ती से वीराने गये


चन्द दाने ढूंढने बस्ती से वीराने गये।
सुब्ह को घर से परिन्दे ज़िन्दगी लाने गये।।

साज़िशें नाकाम कर दीं ऐ हवाओं शुक्रिया,
उठ गईं रुख़ से नका़बें लोग पहचाने गये।

घायलों से कितनी हमदर्दी थी उनको दोस्तों,
थैलियाँ लेकर नमक की ज़ख़्म सहलाने गये।

भूल हमसे हो गई या तुमसे नादानी हुई,
वर्ना कैसे महफ़िलों तक अपने अफ़साने गये।

यूँ न जाओ गाँव अपना छोड़कर पछताओगे,
लोग काफी दूर तक हमको ये समझाने गये।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

Abhilash Trivedi

लाजवाब कविताएँ!