उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
प्रविशेषण
विशेषण के अध्याय में विशेषणों की विशेषता (अधिकता/न्यूनता) बताने वाले
प्रविशेषणों का उल्लेख हुआ है, जैसे — वह बहुत चतुर है, सोहन बड़ा होशियार
है। इन प्रविशेषणों का प्रयोग क्रियाविशेषणों के साथ भी होता। उदाहरणार्थ:
पी.टी.ऊषा बहुत तेज दौड़ती है।
आपने बहुत ही मधुर गाया। वे बहुत बीमार हैं, इसलिए इससे भी धीरे
चलिए।
यहाँ बहुत, बहुत ही इससे भी क्रियाविशेषणों तेज, मधुर, धीरे की
विशेषता बता रहे हैं।
To give your reviews on this book, Please Login