उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
4. प्रश्नसूचक (?)
प्रश्नसूचक चिह्न मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर आता है; जैसे –
1. प्रश्नसूचक वाक्य के अंत में –
तुम्हारा नाम क्या है?
2. एक ही वाक्य में कई प्रश्नवाचक उपवाक्य हों और सभी एक ही प्रधान उपवाक्य
पर आश्रित हों तो प्रत्येक उपवाक्य के अंत में अल्पविराम का प्रयोग कर सबसे
अंत में जैसे –
मैं क्या करता हूँ, मैं कहाँ जाता हूँ, मैं क्या खाता हूँ, यह सब आप क्यों
जानने के इच्छुक हैं?
3. संदेह या अनिश्चय प्रकट करने के लिए संदेह स्थल पर कोष्ठक में –
क्या कहा, वह निष्ठावान (?) है।
4. व्यंग्यात्मक भाव प्रकट करने के लिए अंत में कोष्ठक में –
आजकल नेता गरीबी दूर करने का संकल्प लेकर ही चुनाव लड़ते हैं (?)
नोट: निम्नलिखित स्थितियों में प्रश्नवाचक (?) का प्रयोग नहीं होता –
क. जिन वाक्यों में प्रश्नसूचक शब्द संबंध सूचक शब्द का काम करे:
आपने क्या कहा, मैं नहीं जानता।
ख. प्रश्नवाचक वाक्य प्रश्न पूछने के स्थान पर डाँटने के लिए होता है –
क्या करते हो, बैठ जाओ।
To give your reviews on this book, Please Login