लोगों की राय

उपयोगी हिंदी व्याकरण

भारतीय साहित्य संग्रह

निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण

हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक

5. विस्मयसूचक (!)


आश्चर्य का भाव प्रकट करने के लिए इस चिह्न का प्रयोग होता है:

1. विस्मयादिबोधक पदों, पदबंधो अथवा वाक्यों के अंत में इस चिह्न का प्रयोग होता है –

अहा ! वह मिठाई लाया है।
नहीं ! यह कभी नहीं हो सकता।
हाय! बेचारा मारा गया।
वाह ! तुमने तो खूब छक्का मारा।
तुम तो अजीब आदमी हो!

2. प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में मनोवेग प्रदर्शित करने के लिए –

3. बोलते क्यों नहीं, क्या गूँगे हो!

संबोधन के लिए –
मोहन! इधर आओ।

4. मनोवेग की क्रमशः वृद्धि के लिए दो या तीन शोक! महाशोक!!

...Prev | Next...

To give your reviews on this book, Please Login