उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
सर्वनामों के पुनरुक्ति रूप
कुछ सर्वनाम पुनरावृत्ति के साथ प्रयोग में आते हैं और तब उनके अर्थ में कुछ
विशिष्टता भी होती है। कुछ सर्वनाम संयुक्त रूप में भी आते हैं, जैसे – जो
कोई।
जो-जो : जो-जो आए, उसे खिलाओ।
कोई-कोई : कोई-कोई तो बिना बात बहस करते हैं।
क्या-क्या : आपने वहाँ क्या-क्या देखा।
कौन-कौन : कौन-कौन आ रहा है। किस-किस कमरे में छात्र बीमार है।
कुछ-कुछ : अब कुछ-कुछ याद आ रहा है।
कोई-न-कोई : जाओ, वहाँ कोई-न-कोई तो मिल जाएगा।
कुछ-न-कुछ : कुछ-न-कुछ करते ही रहना चाहिए।
जो कोई – जो कुछ : जो कोई आए, उसे रोक लो। जो कुछ मिले, रख लो।
अपना-अपना : अपना-अपना बस्ता उठाओ और घर जाओ।
To give your reviews on this book, Please Login