उपयोगी हिंदी व्याकरणभारतीय साहित्य संग्रह |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अधिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
अध्याय 10
क्रिया
नीचे लिखे वाक्यों पर ध्यान दीजिए:
1. चिड़िया आकाश में उड़ रही है।
2. मोहन सुबह पार्क में दौड़ता है।
3. विनोद रात को दूध अवश्य पीता है।
4. तुमको श्याम ने कौन सी कितबा दी थी।
5. बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है।
6. तुम्हारी किताब मेज पर है, बस्ते में नहीं।
इन वाक्यों में चिड़िया क्या कर रही है, इसका बोध उड़ रही है से
होता है। मोहन सुबह क्या करता है, इसका बोध दौड़ता है से होता है।
विनोद रात में क्या करता है, इस का बोध पीता है से होता है। इसी
प्रकार चौथे वाक्य में श्याम की क्रिया देना द्वारा स्पष्ट होती
है। पाँचवें वाक्य में बर्फ के पिघलने की प्रक्रिया का संकेत होता
है। और छठे वाक्य में किताब की स्थिति होना (=है) से स्पष्ट होती
है। अतएव ये तिरछे छपे अंश वाक्यों के क्रिया पद हैं। क्रिया
वह शब्द (पद) है, जिससे किसी कार्य करने का, या किसी प्रक्रिया में अथवा
किसी स्थिति में होने का बोध होता है।
To give your reviews on this book, Please Login